International Yoga Day: कुरुक्षेत्र में बाबा रामदेव-CM ने किया योग, सैनी बोले- प्रदेश में इस साल 100 और व्यायामशालाएं खोली जाएगी

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2025 08:32 AM

baba ramdev cm did yoga in kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव और CM नायब सिंह सैनी ने योग किया।

हरियाणा डेस्क: आज यानी 21 जून को 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव और CM नायब सिंह सैनी ने योग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मंत्री आरती राव और सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

सीएम सैनी ने योग गुरू स्वामी रामदेव का आभार किया प्रकट

योग करने के बाद CM सैनी ने कहा कि हम सबके लिए आज बहुत ही गौरव का दिन है। कुरुक्षेत्र में लाखों की संख्या में लोग इस दिवस को पर्व के रूप में मना रहे हैं। मैं इसके लिए योग गुरू स्वामी रामदेव का आभार प्रकट करता हूं। मैं हरियाणा की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को साधुवाद देता हूं।

PunjabKesari

इस साल 100 और योग एवं व्यायामशालाएं खोली जाएंगी- सीएम सैनी 

CM ने कहा कि मैं श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए एक हॉल की घोषणा करता हूं। हरियाणा के विश्वविद्यालयों में योग लेखन प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी। इसके तहत हर साल उत्कृष्ट लेखकों को राज्य सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में 883 योग एवं व्यायामशालाएं खोली गई हैं, इस साल 100 और योग एवं व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। सभी सरकारी स्कूलों में योग प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रदेश के विश्वविद्यालय और कॉलेजों में योग के पाठ्यक्रमों को लागू किया जाएगा। 40 योग कोचों की नियुक्ति की जाएगी। आज से प्रदेश के सभी कॉलेजों में पांच मिनट का योग ब्रेक भी शुरू किया जाएगा। वहीं हिसार में विधायक सावित्री जिंदल ने कुर्सी पर बैठकर योग किया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!