मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का बड़ा कदम, सोमनाथ के दर्शन को स्पेशल ट्रेन रवाना; CM बोले- कोई श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे'

Edited By Harman, Updated: 08 Jun, 2026 04:34 PM

cm nayab singh saini kurukshetra to somnath special train tirth yatra scheme

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री नायब सैनी ट्रेन के अंदर गए और यात्रियों से हाथ जोड़कर मिले और यात्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का अभिवादन भी स्वीकार किया।

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री नायब सैनी ट्रेन के अंदर गए और यात्रियों से हाथ जोड़कर मिले और यात्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का अभिवादन भी स्वीकार किया।

PunjabKesari

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र से भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को रवाना करना मेरा परम सौभाग्य है। इस यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की धैर्य गाथा का इतिहास रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को जन-जन का उत्सव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का किया गया। आयोजन हरियाणा में भी उसी दिन पेहोवा स्थित अरुणाय संगमेश्वर महादेव मंदिर में बड़े भव्य ढंग से मनाया गया।

आज देश भर के तीर्थ स्थलों का विकास चार धाम परियोजना, प्रसाद योजना और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के माध्यम से भारत अपनी जड़ों से जुड़ रहा है। इसी श्रृंखला में हम आज सोमनाथ मंदिर के लिए इस ट्रेन को  रवाना कर रहे हैं। 11 मई 1951 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का किया उद्घाटन आजादी के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष  पूरे हुए।

इस अवसर पर देश भर में सोमनाथ स्वाभिमान पर मनाया जा रहा है  ,जो जनवरी 2027 तक चलेगा कोई भी श्रद्धालु आर्थिक अभाव के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से हमने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई। इससे पहले भी इस योजना के तहत अयोध्या धाम और प्रयागराज के लिए श्रद्धालुओं की विशेष बसें भेजी गई। अयोध्या धाम के लिए 28 मार्च को अंबाला से विशेष तीर्थ ट्रेन और श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए दो ट्रेन में कुरुक्षेत्र और सिरसा से रवाना की गई।

रेलवे विभाग और सभी अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा के सफल आयोजन में दिया अपना महत्वपूर्ण योगदान, मेरा सभी श्रद्धालुओं से आग्रह कि भगवान सोमनाथ के समक्ष पूरे हरियाणा तथा पूरे भारत की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!