CM Nayab Saini: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम सैनी ने खोला घोषणाओं का पिटारा, जानें क्या कुछ रहा खास

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2025 10:59 AM

cm saini made announcements on international yoga day

नायब सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई घोषणाएं की।

हरियाणा डेस्क : आज यानी 21 जून को 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव और CM नायब सिंह सैनी ने योग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मंत्री आरती राव और सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद रहे। नायब सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई घोषणाएं की। जिसके चलते सीएम ने 9 बड़ी घोषणाएं की है। 

1. सीएम ने कहा कि कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में ‘अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र’ के लिए एक विशाल हॉल का निर्माण किया जाएगा।
2. मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के विश्वविद्यालयों में योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए ‘योग लेखक प्रोत्साहन योजना’ लागू की जाएगी। जिसके तहत हर साल उत्कृष्ट लेखकों को राज्य सम्मान दिया जाएगा।
3. सीएम ने कहा कि प्रदेश में 883 योग और व्यायामशालाएं खोली गई हैं। इस साल प्रदेश में कम से कम 100 नई योग और व्यायामशालाएं खोली जाएंगी।
4. सीएम ने आगे कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के योग प्रदर्शन का मूल्यांकन क्रेडिट आधारित परीक्षा प्रणाली के रूप में किया जाएगा।
5. सीएम सैनी ने कहा कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषयों को इस वर्ष से आयुष चिकित्सा प्रणाली के अंतर्गत मान्यता दी जाएगी। इन विषयों के चिकित्सकों का राजकीय रंजिस्ट्रेशन भी शुरू किया जाएगा।
6. सीएम सैनी ने कहा कि अब हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के रूप में लागू किया जाएगा। इसके लिए एक समान योग पाठ्यक्रम जल्द से जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा।
7. सीएम ने आगे कहा कि योगासन को खेल रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए अनुभवी कोचों की नियुक्ति की जाएगी, जो खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करेंगे। खेल विभाग में 40 योग शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
8. सीएम  सैनी ने कहा कि आज से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 5 मिनट का ‘Y-Break’ भी शुरू किया जाएगा ताकि हमारे कर्मचारी तनावमुक्त रहें और अच्छे से अपना काम कर सकें।
9. सीएम ने आगे कहा कि One Earth-One Health’ की परिकल्पना में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि पृथ्वी पर हर जीव का जीवन दूसरे सभी जीवों से जीवन से जुड़ा हुआ है। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!