जल भराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए टोहाना पहुंचे CM सैनी, बलियाला हैड का किया निरीक्षण

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Sep, 2025 03:48 PM

nayab saini reached tohana to take stock of waterlogging situation

जल भराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी टोहाना पहुंचे और उनके द्वारा टोहाना इलाके के बलियाला हैड का निरीक्षण किया गया।

टोहाना (सुशील सिंगला) : जल भराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी टोहाना पहुंचे और उनके द्वारा टोहाना इलाके के बलियाला हैड का निरीक्षण किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री चांदपुर हैड का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए यह सभी इलाके बाढ़ संभावित क्षेत्र हैं।

इसी दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि प्राकृतिक आपदा के आगे किसी का जोर नहीं चलता। भारी बारिश के चलते यह प्राकृतिक आपदा आई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की हालात सबके सामने हैं। हरियाणा भी पंजाब की मदद कर रहा है। अब तक 80 राहत सामग्री के ट्रक हरियाणा के द्वारा पंजाब में भेजे जा चुके हैं। आज भी उन्होंने 15 ट्रक पंजाब के लिए रवाना किए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है और अब तक करीब 170000 के करीब रजिस्ट्रेशन इस पोर्टल पर हो चुका है। वहीं जिन लोगों के मकान और दुकान जल भराव की चपेट में आने के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं, सरकार द्वारा उनकी मदद भी की जाएगी। इससे पहले भी उनके लिए मुआवजा राशि जारी की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मंत्री विधायक और सभी अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है सरकार आम लोगों के साथ खड़ी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!