जनता कमल खिलाए, हम बवानीखेड़ा के विकास में कमी नहीं रहने देंगे: नायब सिंह सैनी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 26 Feb, 2025 02:44 PM

nayab saini campaigned for bjp chairman candidate in bawani khera

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बवानीखेड़ा में नगर पालिका चेयरमैन से भाजपा उम्मीदवार सुंदर अत्री के समर्थन में जन आशीर्वाद सभा की। जनसभा में मुख्यमंत्री ने बवानीखेड़ा की जनता से वादा किया कि यहां से कमल खिलाएं बाकी काम मुझ पर छोड़ दें।...

भिवानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बवानीखेड़ा में नगर पालिका चेयरमैन से भाजपा उम्मीदवार सुंदर अत्री के समर्थन में जन आशीर्वाद सभा की। जनसभा में मुख्यमंत्री ने बवानीखेड़ा की जनता से वादा किया कि यहां से कमल खिलाएं बाकी काम मुझ पर छोड़ दें। बवानीखेड़ा के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे। बवानीखेड़ा में तीसरे इंजन की सरकार बनेगी और उसी तरह तीन गुना तेज गति से विकास भी होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस दुकानदारी खोले बैठी थी, लेकिन जनता ने विधानसभा चुनाव में उनकी दुकान पर बड़ा ताला लगा दिया। पहले तो कांग्रेस को थोड़ी सी आस भी थी कि सत्ता में आ जाएंगे,अब कांग्रेस की वो आस भी खत्म हो गई है। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में कांग्रेस की हालत खराब है। पूरे हरियाणा में भाजपा के पक्ष में एक तरफ माहौल बना हुआ है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह जनता हरियाणा के निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को जीरो पर आउट करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सुंदर अत्री को भारी मतों से जिताकर बवानीखेड़ा के विकास में हिस्सेदार बनें। जनसभा में पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, विधायक कपूर वाल्मीकि, विधायक घनश्याम सर्राफ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र, जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, महामंत्री हर्ष वर्धन, प्रदीप राणा, संदीप श्योराण और रामगोपाल सैनी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जनसभा को जेपी दलाल, डीपी वत्स, कपूर वाल्मीकि ने भी संबोधित किया और भाजपा की विजय बनाने की अपील की। 

ये हुए भाजपा में शामिल 

जनसभा के दौरान इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ चुके आजाद वाल्मीकि, जाटू लुहारी के सरपंच जयदेव, तिगड़ाना के पूर्व सरपंच नेत्रपाल, रेवाड़ी खेड़ा के पूर्व सरपंच जोगेंद्र परमार, धनी हरसुख के पूर्व सरपंच हंसराज, अनिल सिंह, कप्तान मदन सिंह, कालू मेंबर, राम अवतार, नीरज परमार और महावीर अत्री भाजपा में शामिल हुए। सभी ने भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही। 

महिलाओं को 2100 रुपए देने के लिए अलग से बजट होगा 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा में कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को 2100 रुपए देने का वादा किया था। इस पर काम चल रहा है और अधिकारियों को कहा गया है कि महिलाओं के लिए अलग से बजट बनाया जाए। इसी बजट सत्र में हम महिलाओं के लिए अलग से बजट लेकर आएंगे। उसके बाद प्रदेश में महिलाओं को 2100 रुपए मिलने की ऐतिहासिक शुरुआत हो जाएगी। सैनी ने कहा कि ऐसा ही वादा कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की महिलाओं से किया था, लेकिन वहां किसी भी महिला को कुछ नहीं दिया। 

कांग्रेस मुक्त हो रहा हरियाणा 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा में कहा कि पिछले दिनों से हरियाणा के अलग–अलग हिस्सों में जनसभा की हैं। करनाल के लोग तो बोल रहे हैं कि करनाल को कांग्रेस मुक्त कर दिया। इसी तरह यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, रादौर, फरीदाबाद, मानेसर, गुरुग्राम, सोहना, रोहतक सहित जहां भी जनसभा की वो सभी जगह कांग्रेस मुक्त होने वाली हैं। अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा। 

झूठ की राजनीति करता है विपक्ष, युवाओं की भर्ती रुकवाई 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष की हालत खराब है। जब उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिलता तो झूठ की राजनीति करते हैं। जनता की बरगलाते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने युवाओं की सरकारी नौकरी का रिजल्ट रुकवा दिया था। कांग्रेसी आयोग और कोर्ट में चले गए थे। लेकिन मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली पहले 25 हजार युवाओं को नौकरी दी। कांग्रेस के नेता कहते फिरते हैं कि भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए, लेकिन वो सिर्फ एसी कमरों में बैठकर ट्वीट करना जानते हैं। कांग्रेस को धरातल की कोई जानकारी नहीं। भाजपा ने सरकार बनने के बाद 100 दिनों में अपने 18 वादे पूरे किए हैं। बाकी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

वादे पूरे किए, मुफ्त डायलिसिस, 500 में सिलेंडर दे रहे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष को पता होना चाहिए कि भाजपा कितनी तेज गति से काम कर रही है। संकल्प पत्र के वादे पूरे हो रहे हैं। आज हरियाणा में मरीजों को मुफ्त डायलिसिस किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और पीजीआई में डायलिसिस के पैसे नहीं लगते। प्रदेश में 15 लाख परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। अधिकारियों की निर्देश हैं कि सभी पात्र परिवारों को जिनकी आय सालन 1 लाख 80 हजार है उन्हें इस योजना से जोड़कर 500 रुपए में सिलेंडर दिया जाए। 

प्लॉट दिए, जमीन और मकानों का मालिकाना हक दिया 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के अनुसार पात्र परिवारों को प्लॉट दिए। अब तक 14 शहरों के 15 हजार 340 परिवारों को ये प्लॉट दिए जा चुके हैं। इसके अलावा पट्टेदारो की जमीन का मालिकाना हक दिया गया है। पंचायती जमीन पर जिनके मकान 20 साल से ज्यादा समय से बने हुए हैं उन्हें इन मकानों के मालिकाना हक दिया। बुजुर्गों को अलग से 5 लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड दिया। ऐसे वादे 100 दिनों में पूरे किए,बाकी वादे भी भाजपा पूरे करेगी। 

जनता के सेवादार के रूप में काम करूंगा: सुंदर अत्री 

जनसभा के दौरान बवानीखेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन पद के प्रत्याशी सुंदर अत्री ने कहा कि जनता कमल खिलाए और बवानीखेड़ा को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने का काम करे। अत्री ने कहा कि हमेशा जनता के सेवादार के रूप में काम करूंगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!