Edited By Shivam, Updated: 04 Apr, 2020 08:44 PM
लॉकडाउन के दौरान हरियाणा में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। साईबर सिटी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना ने इलाके में सनसनी फैलाने के साथ यह भी सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि आखिर डबल मर्डर के पीछे का...
गुरुग्राम (मोहित): लॉकडाउन के दौरान हरियाणा में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। साईबर सिटी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना ने इलाके में सनसनी फैलाने के साथ यह भी सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि आखिर डबल मर्डर के पीछे का राज क्या है। हालांकि बताया जा रहा कि लॉकडाउन लगने के बाद से पति पत्नी पर नजर रखता था। बीती रात ही उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दे डाला। पति ने एक सुसाईड नोट भी छोड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय प्रमोद अपनी पत्नी सरिता और 14 साल की बेटी के साथ गढ़ी हरसरू के मकान में रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल दोपहर को पति पत्नी में किसी विवाद को लेकर काफी झगड़ा हुआ और देर रात प्रमोद ने पत्नी की पत्थर से वार कर सरिता की हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगा आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि प्रमोद इलेक्ट्रिशियन था और लॉक डाउन के चलते बीते काफी दिनों से घर पर ही रह रहा था। इसी दौरान अपनी पत्नी के ज्यादा फोन पर बातचीत करने को लेकर उस पर शक करने लगा था। प्रमोद ने अपने सुसाईड नोट में लिखा था, '' मैं प्रमोद कुमार मैंने घरेलू क्लेश के अपनी पत्नी की हत्या की है और खुद भी आत्म हत्या कर रहा हूं।''
फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।