खेत में लकड़ी काटने गई महिला की हत्या, छीना-झपटी की आशंका, मामला दर्ज

Edited By Shivam, Updated: 12 Oct, 2021 05:18 PM

murder of woman who went to cut wood in the field

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गांव दहकोरा में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव ड्रेन की पटरियों पर मिला, जिसके सिर पर चोट का निशान मिला है। महिला का मोबाइल व कानों से बालियां गायब हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या छीना झपटी के...

बहादुरगढ़ (प्रवीण): देश की राजधानी दिल्ली से सटे गांव दहकोरा में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव ड्रेन की पटरियों पर मिला, जिसके सिर पर चोट का निशान मिला है। महिला का मोबाइल व कानों से बालियां गायब हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या छीना झपटी के मकसद से की गई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान करीब 60 वर्षीय राजवंती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजवंती सोमवार की सुबह करीब आठ बजे खेतों की तरफ लकडिय़ां काटने गई थी। बेटा दीपक भी वहीं खेतों में गया हुआ था। कुछ समय बाद दीपक घर चला गया और राजवंती खेतों में ही थी। आमतौर पर राजवंती करीब 11 बजे घर लौट जाती थी लेकिन, सोमवार को नहीं लौटी। काफी इंतजार करने के बाद साढ़े 12 बजे दीपक ने अपनी मां राजवंती के मोबाइल पर कॉल की, मोबाइल बंद था। इसके बाद दीपक व परिजन खेत में गए तो राजवंती पटरियों पर पड़ी मिली, जिसकी सांसे थम चुकी थी और सिर में चोट का निशान था। 

वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। आसौदा थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि महिला की हत्या किस प्रकार की गई है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से हो पाएगी। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है, इसलिए आसौदा थाना पुलिस ने फिलहाल छीना झपटी और हत्या की धारा के तहत अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!