करनाल में रिश्ते का कत्ल, कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 04 Jun, 2023 10:57 PM

शहर में एक गांव में मंगलौरा गांव में कलयुगी पुत्र ने पिता को गन्ने काटने वाले कटर से मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
करनाल: शहर में एक गांव में मंगलौरा गांव में कलयुगी पुत्र ने पिता को गन्ने काटने वाले कटर से मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि करनाल का मंगलौरा गांव में पुलिस को सूचना मिली कि एक परिवार का झगड़ा हो गया। जब उन्होंने वहां पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति खून से लथपथ वहां पड़ा है और उसे करनाल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला व्यक्ति का नाम राम मेहर है। जो खेती बाड़ी करता है और उसके घर पर ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कई बार झगड़ा होता रहता था। पहले भी परिवार में कई बार लड़ाई हुई है और उसकी पत्नी पिछले 1 साल से मायके गई हुई थी। वहीं दूसरी जगह पिता और एक बेटा रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले पत्नी मायके से वापिस आ गई थी।
वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि दोनों बेटे परेशान थे। क्योंकि घर का सारा सामान या तो अपने परिवार के सदस्य को दिया हुआ था। वहीं बच्चों ने भैंस लाने की बात कही थी। जिसके बाद झगड़ा हो गया और बेटे पिता की हत्या कर दी। पुलिस जांच अधिकारी तरसेम सिह ने जानाकरी देते हुए कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

karnal: पत्नी को नहर पर बुला कूदा पति, वजह कर देगी हैरान... SDRF की टीम ने शव किया बरामद

करनाल में विवाह के नाम पर 90 हजार की ठगी, एक दिन बाद ही बहू को ले गए आरोपी, जानें क्या है मामला

करनाल: डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, मां-बेटी की दर्दनाक मौत...विधानसभा स्पीकर ने बढ़ाया मदद का हाथ

हरियाणा में एएसआई समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में 57 हजार किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित, जानिए क्या है वजह

हरियाणा के इस जिले में 800 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, जानें क्या है वजह

हरियाणा में एसीबी ने 9 विभागों के रिकॉर्ड खंगाले, जानिए क्या है वजह

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन दो प्राइवेट बैंक में बंद होंगे सरकारी खाते...जानिए क्या है वजह

बड़ा फैसला: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने लगाई इन अधिकारियों के रिलीविंग आदेश पर रोक, जानिए वजह

हरियाणा के छात्रों को झटका, ब्रिटेन के कई विश्वविद्यालयों ने दाखिले पर लगाई रोक, जानें क्या है वजह?