Haryana : राशन कार्ड धारकों के लिए अहम खबर, अगर डिपो से नहीं उठाया गेहूं-चावल तो बंद हो सकता...पढ़ें पूरी खबर

Edited By Harman, Updated: 14 Aug, 2026 01:04 PM

mportant news for ration card holders

हरियाणा में सरकारी राशन कार्ड बनवाने के बाद लंबे समय तक डिपो से राशन नहीं लेने वाले परिवारों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में सरकारी राशन कार्ड बनवाने के बाद लंबे समय तक डिपो से राशन नहीं लेने वाले परिवारों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।

नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ऐसे परिवारों की जानकारी जुटाई जा रही है जो लंबे समय से राशन नहीं उठा रहे और बायोमीट्रिक पर अपनी हाजिरी नहीं दर्ज करवा रहे है। ऐसे निष्क्रिय राशन कार्डों को फिलहाल पोर्टल पर ब्लॉक करने का काम शुरु हो गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, राज्य में करीब1.5 लाख से 2 लाख राशन कार्ड धारक लंबे समय से राशन डिपो से राशन नहीं ले रहे। विभाग अब इन खातों की जांच करेगा। 

 प्रशासन ने साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि कोई परिवार किसी बीमारी या किसी और सार्थक वजह से पिछले कुछ महीनों में डिपो से राशन नहीं उठा सका है, तो वह अपना राशन कार्ड दोबारा एक्टिव करा सकते है। इसके लिए उन्हें अपनी आय, संपत्ति और पात्रता का दोबारा वैरीफिकेशन करवाना होगा। ग्रामीणों को लाभार्थियों को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार से सत्यापित शपथ पत्र भी साथ में देना होगा। सत्यापन के बाद पात्र परिवार राशन की सुविधा पुन: लाभ उठा सकेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!