घरेलू कलह के चलते मां-बेटे ने खाया जहर, मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Nov, 2020 03:05 PM

mother son consumed poison due to domestic strife death

नगर के निकटवर्ती गांव कालाका में शनिवार को मां-बेटे ने जहर निगल लिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। घरेलू कलह को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। मॉडल टाऊन थाना पुलिस के अनुसार...

रेवाडी़ : नगर के निकटवर्ती गांव कालाका में शनिवार को मां-बेटे ने जहर निगल लिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। घरेलू कलह को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। मॉडल टाऊन थाना पुलिस के अनुसार गांव कालाका निवासी मोहर सिंह के घर में कई दिनों से गृह कलेश चल रहा था। शनिवार को उसकी पत्नी राजबाला व बेटे दुलराज खेत में गए थे। वहां उनके बीच क्या बात हुई, इसका अभी पता नहीं चला है। लेकिन वहां दोनों जहरीला पदार्थ खाकर घर आ गए। 

घर आने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। दुलराज ने मोबाइल पर नारनौल में रहने वाली अपनी बहन को जहरीला पदार्थ खाने के बारे में बताया। सूचना के बाद एबुंलैंस व मॉडल टाऊन थाना पुलिस घर पहुंची तथा उन्हें अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मॉडल टाउन एस.एच.ओ. मदनलाल ने कहा कि दुलराज की पत्नी रिंकी ने अपने ससुर मोहर सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!