Cow Death:  रहस्यमय तरीके से 20 से ज्यादा गायों की मौत, हलवा-पूरी खिलाने से मौत की अशंका...

Edited By Isha, Updated: 23 Sep, 2025 08:55 AM

more than 20 cows died mysteriously

हिसार में रहस्यमय तरीके से 20 से  ज्यादा गायों की मौत हो गई। इन गायों की मौत का कारण हलवा-पूरी खाने के बाद आफरा होना बताया जा रहा है। गौसेवा हैल्पलाइन समिति हिसार के संचालक सीता राम सिंगल

हिसार: हिसार में रहस्यमय तरीके से 20 से  ज्यादा गायों की मौत हो गई। इन गायों की मौत का कारण हलवा-पूरी खाने के बाद आफरा होना बताया जा रहा है। गौसेवा हैल्पलाइन समिति हिसार के संचालक सीता राम सिंगल ने बताया कि अमावस्या पर लोगों द्वारा धर्म और पुण्य कमाने के नाम पर गायों को हलवा-पूरी खिलाया गया, जिस कारण अनेक जगहों पर गाएं मृत पाई गईं।

बताया गया कि महावीर कालोनी एरिया, सैक्टर 1-4, सैक्टर 14, शांति नगर सहित कुछ अन्य एरिया में गाएं मृत मिलीं। इनमें से 10-11 गायों को - शाम तक मिट्टी दी जा चुकी थी। - सीता राम सिंगल ने बताया कि मृत गायों की संख्या बढ़ सकती है। उनके

पास अलग-अलग जगहों से गायों की मौत की सूचना पहुंची है। एक परिवार जब गायों को हलवा पूरी खिलाता है तो उसे यह पता नहीं होता कि उस गाय को पहले कितने परिवार ने खिला दिया और अभी कितने ही और परिवार भी हलवा-पूरी खिलाएंगे।

वहीं लुवास के वरिष्ठ पशु चिकित्सक निलेश सिंधु का कहना है कि तली हुई चीजें खाने से पशुओं के पेट में एसिडोसिस नामक बीमारी हो जाती है। इससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। पशु जमीन पर गिर जाते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत पशु चिकित्सक के पास ले जाना जरूरी है। देरी होने पर पशु की जान भी जा सकती है। पशुओं को केवल हरा चारा खिलाना चाहिए

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!