हरियाणा में इस दिन होगी मानसून की Entry,अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

Edited By Isha, Updated: 25 May, 2025 12:32 PM

monsoon will enter haryana on this day

हरियाणा में मानसून 23-24 जून के आसपास पहुंच सकता है। पिछले साल 27 जून को मानसून ने हरियाणा में प्रवेश किया था और दो जुलाई को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया था। 2023 में मानसून ने 23 जून को हरियाणा

डेस्क:  हरियाणा में मानसून 23-24 जून के आसपास पहुंच सकता है। पिछले साल 27 जून को मानसून ने हरियाणा में प्रवेश किया था और दो जुलाई को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया था। 2023 में मानसून ने 23 जून को हरियाणा में प्रवेश किया था और दो जुलाई को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया था। अब तक सबसे जल्दी मानसून 2008 में 13 जून को पहुंचा था, वहीं सबसे देरी से 1987 में।

उस साल मानसून करीब महीने देरी से 27 जुलाई को पहुंचा था। बीते दिन दिल्ली और हरियाणा में भारी बारिश देखी गई। अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक केरल, दिल्ली, यूपी - बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई है। वहीं, पंजाब में नौतपा में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

 
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, इस बार मानसून के जल्दी पहुंचने के आसार हैं। यदि कोई बाधा नहीं आई तो हरियाणा व चंडीगढ़ में भी मानसून समय से पहले पहुंचेगा। मानसून सीजन के दौरान हरियाणा में करीब 400 से 450 मिलीमीटर के आसपास बारिश होती रही है। पिछले साल 409.4 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से पांच फीसदी कम थी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में यह मानसून 10 से 12 जून के आसपास पहुंचेगा और यहीं से उत्तर भारत की स्थिति स्पष्ट होगी। यदि मानसून इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो हरियाणा में भी मानसून की जल्दी एंट्री होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!