हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ Monsoon, आज से भारी बारिश के आसार...जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jul, 2024 10:53 AM

monsoon becomes active again in haryana heavy rain expected from today

हरियाणा में फिर मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि इसका असर सिर्फ दो दिन तक ही रहेगा। आज हरियाणा के उत्तरी इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं कुछ अन्य इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। यमुनानगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में फिर मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि इसका असर सिर्फ दो दिन तक ही रहेगा। आज हरियाणा के उत्तरी इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं कुछ अन्य इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। यमुनानगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल में भी बारिश देखने को मिल सकती है। 

PunjabKesari

बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी। हल्की और मध्यम बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब 19 जुलाई तक प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

PunjabKesari

अंबाला-यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की थी। इसके तहत 17 से 19 जुलाई की रात तक बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही कई जिलों में बारिश हुई। अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, नूंह, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में फिर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!