बदमाशों ने घर में सो रहे ऑटो चालक पर कर दी फायरिंग, मच गई अफर तफरी...रोशनी न हो बल्ब लेकर भागे बदमाश

Edited By Isha, Updated: 26 Aug, 2025 02:31 PM

miscreants opened fire on the auto driver

महेंद्रगढ़ के गांव कोटिया में देर रात बदमाशों ने घर में सो रहे एक ऑटो चालक पर फायरिंग कर दी। घटना रात करीब ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया

महेन्द्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया): महेंद्रगढ़ के गांव कोटिया में देर रात बदमाशों ने घर में सो रहे एक ऑटो चालक पर फायरिंग कर दी। घटना रात करीब ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान धर्मेंद्र पुत्र ओमप्रकाश उम्र अड़तालीस वर्ष निवासी गांव कोटिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र रात करीब ढाई बजे अपने घर में पत्नी ऊषा और बेटे जय के साथ सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। 

गोली सीधे उसके पैर में  लगी और मौके पर अफरा तफरी मच गई। पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया कि वह कनीना में आटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है और उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। घटना के समय उसकी पत्नी और बेटा भी पास में सो रहे थे। गोली लगते ही जब पत्नी ने लाइट ऑन करनी चाही तो घर की लाइट भी बदमाश उतार ले गए। बाद में मोबाइल की टॉर्च से देखा तो एक गोली पैर में लगी हुई थी और गोली का खोल भी पास में गिरा मिला।

ग्रामीणों की मदद से धर्मेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। गनीमत यह रही कि गोली छाती या सिर में नहीं लगी, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचानकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!