श्रमिक का गला दबा नकदी व फोन छीन फरार हुए बदमाश, सैलरी लेकर घर जा रहा था पीड़ित

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jun, 2022 10:32 AM

miscreants escaped by snatching cash and phone

आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है जहां पानीपत जिले के खन्ना रोड पर श्रमिक से बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम...

पानीपत: आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है जहां पानीपत जिले के खन्ना रोड पर श्रमिक से बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सतीश पंवार ने बताया कि वह कृष्णपुरा का रहने वाला है। वह फैक्ट्री में काम करता है। वह खन्ना रोड अनाज मंडी की ओर जा रहा था तो वहां पीछे से दो युवक आए। जिनमें से एक ने पीछे से उसका गला दबा दिया। दूसरे युवक ने उसकी जेब से मोबाइल फोन व सैलरी के 12 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!