बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला, बोले- कोर्ट में गवाही दी तो अच्छा नहीं होगा

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Dec, 2022 09:07 AM

miscreants entered the house and attacked the woman

करनाल जिले के नबीपुर गांव में नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है...

करनाल : करनाल जिले के नबीपुर गांव में नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

शिकायतकर्ता महिला प्रियंका ने बताया कि उसने आरोपी आकाश उर्फ विशु निवासी गोल्डनपुरी जगाधरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ है। अब आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। आने वाली 23 दिसंबर को कोर्ट में उसकी गवाही है। जिसके चलते उस पर हमला हुआ है।

पीड़िता ने बताया कि रविवार दोपहर के बाद जब घर पर अकेली थी तो उसके घर पर दो नकाबपोश बदमाश आए। आते ही एक ने पहले उसे पीछे से पकड़ लिया और उसका सिर दीवार पर मारा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे बेड पर गिरा कर उसका गला दबाते हुए कहा कि अगर कोर्ट मे गवाही दी तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!