फेसबुक फ्रैंड से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2019 03:25 PM

misbehaved with facebook friend got abortion done while pregnant

एक छात्रा ने फेसबुक फ्रैंड पर घर बुलाकर दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर गर्भपात करवाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को महिला थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया

रेवाड़ी (वधवा): एक छात्रा ने फेसबुक फ्रैंड पर घर बुलाकर दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर गर्भपात करवाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को महिला थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।  बी.एड. छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रेवाड़ी शहर के विजय नगर निवासी एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसी वर्ष जनवरी माह में शिवम ने उसे मिलने के लिए रेवाड़ी बुला लिया। रेवाड़ी पहुंचने पर वह उसे अपने घर ले गया तथा उसका शारीरिक शोषण किया।

आरोपी ने इस दौरान उसकी फोटो व वीडियो भी बना ली। इनको वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा जिस कारण वह गर्भवती हो गई। तत्पश्चात शिवम पुष्टि हेतु उसे एक डाक्टर के पास लेकर गया तथा चैकअप करवाया। पेट में गर्भ होने का पता चलते ही उसने उसे कोई ऐसी दवाई खिला दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़ित छात्रा ने आरोपी के साथ-साथ उसकी मां के खिलाफ भी महिला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने उसका मैडीकल करवाने के बाद आरोपी व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिल्हाल आरोपी फरार है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!