मामा के घर गई हुई थी नाबालिग, अचानक हुआ पेटदर्द, फिर नानी ने कर दिया ये काम...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Aug, 2025 03:43 PM

minor had gone to her maternal uncle s house big revelation

हरियाणा के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग अपने मामा के घर गई हुई थी। अचानाक उसे पेटदर्द हुआ और...

पानीपत : कैथल जिले के एक गांव में नाले में भ्रूण फेंकने वाली महिला का खुलासा हो गया है। यह महिला मतलौडा थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग की नानी ही मिली। दरअसल नाबालिग 5 अगस्त को कैथल में अपनी मामा के घर गई हुई थी। नाबालिग लड़की का बीती 6 अगस्त को नवजात का गर्भपात कराया गया। इस गर्भपात के बाद भ्रूण को नानी ने झाड़ियों में फेंक दिया था। 

इस मामले में जब परिजनों ने नाबालिग से गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि उसके साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। अब मतलौडा थाना पुलिस ने आरोपी पड़ोसी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले में कैथल पुलिस ने नवजात को झाड़ियों में फेंकने के आरोप में नानी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अचानक हुआ था पेट में दर्द
  
पानीपत जिले के मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं। जिनमें सबसे छोटी बेटी 17 साल की है। वह बीती 5 अगस्त को अपनी नानी के घर गई थी। अचानक पेट में दर्द होने पर चेकअप कराया तो पता चला कि उसके पेट में एक मरा हुआ बच्चा पल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!