अहमदाबाद विमान हादसे पर मंत्री अरविंद शर्मा ने जताया दुख, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश

Edited By Deepak Kumar, Updated: 12 Jun, 2025 06:32 PM

minister arvind sharma expressed grief over ahmedabad air india plane crash

हरियाणा के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. शर्मा ने हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा सरकार के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. शर्मा ने हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

आज यहां प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि यह हादसा पूरे देश को स्तब्ध करने वाला है। जिन परिवारों ने इस दुर्घटना में अपने परिजनों को खोया है, उनके दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमेशा अलर्ट मोड़ पर रहते हैं। उन्हें जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिली, उसी वक्त वो अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है और जल्द ही इस दुखद घटना के कारणों की जानकारी आएगी। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!