यमुनानगर में रात के अंधेरे में अवैध खनन कर रही खनन एजेंसियां, चौकी से 200 मी. की दूरी पर चली मशीनें व डंपर

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2025 02:02 PM

mining agencies are rampantly carrying out illegal mining in yamunanagar

यमुनानगर जिले के गुमथला और जठलाना क्षेत्र में अवैध खनन का खेल जारी है। हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी ने एक बार फिर रादौर क्षेत्र में अवैध खनन का मुद्दा उठाया है उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर जिले के गुमथला और जठलाना क्षेत्र में अवैध खनन का खेल जारी है। हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी ने एक बार फिर रादौर क्षेत्र में अवैध खनन का मुद्दा उठाया है उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं और कहा कि पुलिस की चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर ही तीन खनन एजेंसी अवैध खनन कर रहे हैं और अधिकारी उसे रोक नहीं पा रहे हैं।

हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष वरयाम सिंह ने बताया कि सैकड़ो डंपर अवैध खनन कर सड़क के रास्ते आगे निकल रहे हैं। वरयाम सिंह ने यमुनानगर के उच्च अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा कि गुमथला और जठलाना क्षेत्र में सरकार को करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है और अधिकारी आराम से सोए हुए हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से अवैध खनन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग गश्त कर रहे हैं और सरकार के बनाए नियम टूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी-पूरी रात अवैध खनन हो रहा है और इसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!