MCG ने दो एजेंसियों को जारी की एलओआई, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Feb, 2026 08:53 PM

mcg issued loi to two agencies

निगमायुक्त एवं डीएमसी प्रदीप दहिया ने सभी नगर निकायों गुरुग्राम में चल रहे स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, ड्रेनेज और शहरी विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। वहीं संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश...

गुड़गांव, (ब्यूरो): निगमायुक्त एवं डीएमसी प्रदीप दहिया ने सभी नगर निकायों गुरुग्राम में चल रहे स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, ड्रेनेज और शहरी विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। वहीं संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

निगमायुक्त ने बताया कि शहर में पुराने कचरा स्थलों के निस्तारण के लिए दो एजेंसियों को एलओआई जारी किए गए हैं। फरवरी 2028 तक 100 प्रतिशत निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोहना में यह कार्य 30 जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। पटौदी में लिगेसी वेस्ट निस्तारण का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। गुरुग्राम में डोर-टू-डोर कलेक्शन और एमएसडब्ल्यू परिवहन का कार्य विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से संचालित है।

 

उन्होंने बताया कि सोहना में पंच वर्ष की अवधि के लिए एजेंसी चयन प्रक्रिया पूरी कर एलओआई जारी किया जा चुका है। पटौदी में स्टॉप-गैप व्यवस्था लागू है, जबकि फर्रुखनगर में पूर्व स्वीकृत एजेंसी के माध्यम से कार्य सुचारू रूप से जारी है। गुरुग्राम में सडक़ों की सफाई के लिए एजेंसियां कार्यरत हैं और इनके अनुबंध वर्ष 2026 तक प्रभावी हैं। गुरुग्राम में बड़ी संख्या में आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट किया गया है। शहर को स्ट्रे कैटल फ्री घोषित करने के लिए वर्ष 2026 का लक्ष्य रखा गया है। आवारा कुत्तों के प्रबंधन हेतु एबीसी कार्यक्रम के अंतर्गत नसबंदी, टीकाकरण और टैगिंग का कार्य जारी है। सोहना और पटौदी में भी एजेंसी नियुक्ति प्रक्रिया प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में 473 किलोमीटर नालों में से लगभग 350 किलोमीटर की सफाई पूरी की जा चुकी है। सोहना में सभी नालों की सफाई पूर्ण हो चुकी है। पटौदी और फर्रुखनगर में सफाई कार्य अनुमान और स्वीकृति चरण में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!