हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के छात्रों की अंक सुधार के लिए इस महीने में परीक्षा

Edited By Isha, Updated: 01 Feb, 2026 12:27 PM

exams will be held in july for 10th and 12th grade students

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। अब अंक सुधार के लिए सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) के विद्यार्थियों को अतिरिक्त मौका दिया जाएगा। यह नियम बोर्ड से जुड़े सभी सरकारी, गैर-सरकारी...

अंबाला:  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। अब अंक सुधार के लिए सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) के विद्यार्थियों को अतिरिक्त मौका दिया जाएगा। यह नियम बोर्ड से जुड़े सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और प्रोविजनल एसोसिएट स्टेटस प्राप्त गुरुकुलों व विद्यापीठों पर लागू होगा।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 12वीं की मुख्य वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी और 10वीं की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होंगी। पहली परीक्षा के परिणाम के बाद अंक सुधार के लिए दूसरी परीक्षा जुलाई में करवाई जाएगी।

फाइनल मार्कशीट में उसी परीक्षा के अंक जुड़ेंगे, जिसमें छात्र का प्रदर्शन बेहतर रहा होगा। बोर्ड ने साफ किया है कि दूसरी वार्षिक परीक्षा सिर्फ रेगुलर छात्रों के लिए होगी। जो छात्र पहली वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे, वहीं दूसरी परीक्षा देने के पात्र होंगे। पहली परीक्षा के परिणाम के बाद पुनः जांच, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की कॉपी की सुविधा पहले की तरह रहेगी। दूसरी परीक्षा के बाद यह सुविधा सिर्फ उन्हीं विषयों के लिए मिलेगी, जिनकी परीक्षा दोबारा दी गई है। वहीं, जिन छात्रों पर पहली परीक्षा में यूएमसी (नकल का मामला दर्ज हुआ है, वे दूसरी परीक्षा नहीं दे सकेंगे। जिनका पेपर रद्द हुआ है, वे छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!