MCG ने लगाई सील तो प्रॉपर्टी मालिक ने कर दिया ये बड़ा कांड

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Feb, 2026 08:48 PM

property owner take goods from sealed property

एसपीआर पुलिस चौकी एरिया में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर नगर निगम की लगी सील को धता बताते हुए किराएदार द्वारा गेट के ऊपर से सामान निकालने का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी मालिक ने नगर निगम व एसपीआर पुलिस चौकी को शिकायत देकर कार्रवाई किए जाने की मांग...

गुड़गांव,(ब्यूरो): एसपीआर पुलिस चौकी एरिया में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर नगर निगम की लगी सील को धता बताते हुए किराएदार द्वारा गेट के ऊपर से सामान निकालने का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी मालिक ने नगर निगम व एसपीआर पुलिस चौकी को शिकायत देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

नगर निगम आयुक्त व पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 पार्ट-2 निवासी प्रणव मंगला ने कहा कि वर्ष 2017 में उन्होंने विक्टोरियल मैनेजिंग ग्रुप के विवेक शर्मा को नौ साल की लीज पर दिया था। इस दौरान सबलेट (किराये पर लेकर किसी दूसरे को किराये पर देना) का कोई नियम, शर्त को शामिल नहीं किया गया था। विवेक शर्मा ने प्रॉपर्टी लीज पर लेने के समय से ही किराया कभी समय पर नहीं दिया। आज भी उनका तीन साल का किराया बकाया है। वहीं नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने के चलते नगर निगम ने प्रॉपर्टी को सील कर दिया। सीलिंग के बाद वहां पर कुछ काम नहीं किया जा सकता।

 

इसी बीच किरायेदार विवेक शर्मा ने लेबर लगाकर बिल्डिंग से सामान निकलवाना शुरू कर दिया। मेन गेट पर सीलिंग होने के बावजूद वह गेट के ऊपर से ही सामान निकलवा कर गाड़ी में लोड कर ले गया। मंगला ने शिकायत में कहा है कि किरायेदार ने नगर निगम की सील होने के बाद भी वहां से सामान निकालकर नगर निगम के नियम का उल्लंघन किया है। प्रणव मंगला ने नगर निगम गुरुग्राम व एसपीआर पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की और सामान निकालने की तस्वीरें और वीडियो भी उपलब्ध कराई गई हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!