Edited By Isha, Updated: 09 Jun, 2026 03:32 PM

हरियाणा के रोहतक जिले के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र डी-पार्क (D-Park) मार्केट से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। यहां स्थित कपड़े के शोरूम और दुकानों में अचानक भीषण आग लग ग
रोहतक(दीपक):हरियाणा के रोहतक जिले के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र डी-पार्क (D-Park) मार्केट से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। यहां स्थित कपड़े के शोरूम और दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी चपेट में आने से करीब 4 से 5 दुकानें पूरी तरह जलने की कगार पर हैं।इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मार्केट में चारों तरफ काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है।
यह मामला इसलिए भी बेहद संवेदनशील हो गया है क्योंकि जिस मार्केट की दुकानों में यह आग लगी है, उसके ठीक पीछे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुश्तैनी आवास (घर) है। रिहायशी और वीआईपी इलाका बिल्कुल करीब होने के कारण स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है।
दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर रवाना
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Brigade) की गाड़ियों को तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। चूंकि दुकानों में कपड़ा और अन्य रेडीमेड गारमेंट्स का भारी स्टॉक था, इसलिए आग बहुत तेजी से फैली। स्थानीय दुकानदारों और पुलिस द्वारा आसपास की अन्य दुकानों को तुरंत खाली कराया जा रहा है ताकि नुकसान को बढ़ने से रोका जा सके।