विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज करवाया दहेज प्रताड़ना का केस

Edited By Isha, Updated: 16 Jun, 2022 03:55 PM

married woman filed a case of dowry harassment against in laws

भाड़ावास रोड पर एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़न और सैक्सुअल ह्रासमैंट का केस दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में

रेवाड़ी : भाड़ावास रोड पर एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़न और सैक्सुअल ह्रासमैंट का केस दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2020 को बल्लभगढ़ निवासी संदीप के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे अधिक दहेज की मांग पर प्रताड़ित करते रहे।

उसका पति उसे यौन उत्पीड़न का शिकार बनाता रहा। उनसे परेशान होकर वह अपने मायके आ गई। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनके समझौता करवाने के कई बार प्रयास किए, लेकिन उनमें बात नहीं बनी। बाद में पुलिस ने संदीप, ताराचंद, कमलेश, जितेंद्र, मनीषा, मनोज, देवेंद्र व प्रवीण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!