नानी से मिलने आई और प्रेमी के साथ भाग गई, महिला शादीशुदा व दो बच्चों की मां है

Edited By Shivam, Updated: 19 Aug, 2019 04:41 PM

गुरुग्राम के सोहना में नानी से मिलने के लिए आई एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। इस बात की जानकारी तब मिली जब महिला की नानी उसे सोहना अम्बेडकर चौक से मेवात उसके गांव के लिए एक ऑटो में बैठा कर गई, लेकिन महिला जब देर शाम तक अपने घर नहीं पहुंची तो...

सोहना(सतीश): गुरुग्राम के सोहना में नानी से मिलने के लिए आई एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। इस बात की जानकारी तब मिली जब महिला की नानी उसे सोहना अम्बेडकर चौक से मेवात उसके गांव के लिए एक ऑटो में बैठा कर गई, लेकिन महिला जब देर शाम तक अपने घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुुरु की गई। बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा और दो बच्चों की मां है। रिश्ते में देवर लगने वाले युवक के साथ उसका प्रेम संबंध है, जिसके साथ वह फरार हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, मेवात के फिरोजपुर झिरका के एक गांव की रहने वाली रानी अपनी नानी से मिलने के लिए सोहना के गांव किरनकी खेड़ली में आई थी। जहां पर रानी करीब एक सप्ताह अपनी नानी के पास रही। जिसके बाद वह अपने गांव जाने की बात कहने लगी। रानी की नानी ने उसे सोहना के अम्बेडकर चौक से एक ऑटो में गांव जाने के लिए बैठा दिया, लेकिन रानी गांव ना जाकर रिश्ते में देवर लगने वाले एक युवक के साथ फरार हो गई। 

काफी तलाश करने पर जब महिला का सुराग नहीं लगा तो उसके पिता ने पिता ने सोहना सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी बंटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!