ससुरालियों को नींद की गोलियां खिलाकर विवाहिता गायब

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 12 Sep, 2018 03:10 PM

married wife by missing sleeping pills

जिला के गांव जोधकां में 2 महीने पहले शादी करवाकर आई एक विवाहिता अपने ससुराल पक्ष के लोगों को नींद की गोलियां खिलाकर 10 सितम्बर की रात्रि को घर से अचानक गायब हो गई। सुबह परिजनों को...

सिरसा(ब्यूरो): जिला के गांव जोधकां में 2 महीने पहले शादी करवाकर आई एक विवाहिता अपने ससुराल पक्ष के लोगों को नींद की गोलियां खिलाकर 10 सितम्बर की रात्रि को घर से अचानक गायब हो गई। सुबह परिजनों को होश आया तो उन्होंने उसे गायब पाया। आसपास के लोगों व रिश्तेदारी में पता किया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को दी शिकायत में गांव जोधकां निवासी व्यक्ति ने बताया कि करीब 2 माह पहले उसके बेटे की शादी हुई थी। 

शादी के कुछ दिनों बाद से दोनों पति-पत्नी में अनबन थी। 10 सितम्बर की रात्रि को बेटे की बहू ने परिवार के सभी सदस्यों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। परिजनों के सोने के बाद वह रात्रि को ही घर से गायब हो गई। सुबह परिजनों को होश आया तो उन्होंने आसपास व रिश्तेदारी में हर जगह उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!