बड़ी खबर: मनोहर सरकार के मंत्री का इशारा, इन जिलों में लग सकता है लॉकडाउन

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Apr, 2021 08:09 PM

manohar government minister s signal lockdown may occur in these districts

हरियाणा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार नए मामलों के साथ मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है। हाल में सरकार द्वारा भीड़-भाड़ होने वाले जगहों और कार्यक्रमों पर पाबंदियां लगाई हैं।

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार नए मामलों के साथ मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है। हाल में सरकार द्वारा भीड़-भाड़ होने वाले जगहों और कार्यक्रमों पर पाबंदियां लगाई हैं। इस बीच अब प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने उन जिलों में फिर से लॉकडाउन लगाने की और इशारा किया जिनमें बहुत तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस ज्यादा हैं, जल्दी वहां लॉकडाउन लग सकता है। 

मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में कोरोना के 2099 नए मामले सामने आए थे। जिसमें गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 604 नए मामले मिले थे, जबिक फरीदाबाद में 237 लोग पॉजिटिव मिले थे। वहीं करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और अंबाला में 100 से ऊपर नए मामले पाए गए थे।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!