Manisha Death Mystry: मनीषा का कल होगा अंतिम संस्कार, इस बात पर बनी सहमति

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 20 Aug, 2025 07:39 PM

manisha s last rites will be performed tomorrow

भिवानी की शिक्षिका मनीषा का अंतिम संस्कार अब गुरुवार सुबह किया जाएगा। मनीषा के दादा राम किशन ने कहा कि परिवार की दोनों प्रमुख मांगें पूरी हो चुकी हैं, इसलिए अब वे बेटी का संस्कार करना चाहते हैं

भिवानी : भिवानी की शिक्षिका मनीषा का अंतिम संस्कार अब गुरुवार सुबह किया जाएगा। मनीषा के दादा राम किशन ने कहा कि परिवार की दोनों प्रमुख मांगें पूरी हो चुकी हैं, इसलिए अब वे बेटी का संस्कार करना चाहते हैं। मौके पर मौजूद किसान नेता सुरेश कोथ और गुरनाम चढ़ूनी ने भरी पंचायत में जानकारी देते हुए कहा कि मनीषा का अंतिम संस्कार कल सुबह 8 बजे होगा। इस बीच ग्रामीणों ने भी धरना समाप्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दिल्ली एम्स (AIIMS) में मनीषा का तीसरी बार पोस्टमॉर्टम किया गया, जो करीब दो घंटे तक चला। दोपहर में भिवानी से शव दिल्ली ले जाया गया था। मनीषा के परिवार के 3 सदस्यों को भी पुलिस सुरक्षा में दिल्ली पहुंचाया गया। अब शव को भिवानी सिविल अस्पताल लाया जा रहा है, जहां रातभर रखा जाएगा। कल (गुरुवार) सुबह अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव ले जाया जाएगा। CM सैनी ने घोषणा की थी कि परिवार की मांग के अनुसार मामले की जांच CBI को सौंपी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिलेगा।

जानिए पूरा मामला

भिवानी जिले की टीचर मनीषा की संदिग्ध मौत ने प्रदेशभर में आक्रोश खड़ा कर दिया। मनीषा का शव 16 अगस्त को मिला था, जिसके बाद से ग्रामीण और परिजन लगातार न्याय की मांग पर अड़े रहे। परिवार ने आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही और अपराधियों को बचाया जा रहा है। पुलिस ने कहा था कि मनीषा ने सुसाइड किया है। वहीं परिजनों का आरोप था कि हत्या की गई है।

2 बार हो चुका पोस्टमार्टम

परिजनों की मांग पर पहले भिवानी और फिर रोहतक पीजीआई में पोस्टमॉर्टम कराया गया, लेकिन संदेह दूर न होने पर तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम हुआ। शव को कई दिनों तक गांव में न ले जाकर अस्पताल और दिल्ली ले जाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। स्थिति बिगड़ने की आशंका में प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!