Manisha Murder Case: CBI ने लाइब्रेरी संचालक से 20 मिनट तक की पूछताछ,  एक-एक कड़ी जोड़ने में जुटी टीम

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2025 11:59 AM

manisha murder case cbi questioned the library operator for 20 minutes

मनीषा की मौत के मामले में शनिवार को शाम साढ़े छह बजे सीबीआई की टीम ने ढिगावामंडी स्थित एक लाइब्रेरी संचालक से 20 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद टीम वहां से रवाना हो गई। इससे पहले भी सीबीआई

भिवानी: मनीषा की मौत के मामले में शनिवार को शाम साढ़े छह बजे सीबीआई की टीम ने ढिगावामंडी स्थित एक लाइब्रेरी संचालक से 20 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद टीम वहां से रवाना हो गई। इससे पहले भी सीबीआई ने ही दो अन्य लाइब्रेरी संचालकों और छात्राओं से पूछताछ कर चुकी है।


दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट किए जाने के बाद अब सीबीआई अधिकारी एक-एक कड़ी जोड़ने में जुट गए। शनिवार को इलाके में सीबीआई की सक्रियता बेहद कम दिखी। अधिकारी भिवानी के रेस्ट हाउस में सीन रीक्रिएट के बाद आकलन और मंथन करते रहे।

 
सीबीआई मनीषा की मौत के मामले से जुड़े सभी गवाहों से कई बार पूछताछ कर चुकी है और तीन बार घटनास्थल पर जाकर भी आकलन किया गया है। शुक्रवार को करीब ढाई घंटे तक लोकल पुलिस अधिकारियों और एफएसएल टीम के साथ सेंट्रल एफएसएल टीम भी मौजूद रही।

संयुक्त टीम ने मनीषा के शव मिलने की जगह पर नाट्य रूपांतर कर हर पहलू को बारीकी से खंगाला। घटना स्थल की एक-एक जगह को मार्किंग कर चिह्नित किया गया है। 11 अगस्त से लापता मनीषा का शव 13 अगस्त को मिला था। मामले की जांच में सीबीआई टीम तीन सितंबर से जुटी है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!