प्रेमिका के साथ मिलकर युवक ने की पत्नी की हत्या, बाथरूम से सड़ा हुआ शव बरामद

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 May, 2026 01:28 PM

man murder his wife with help of girlfriend

युवक द्वारा लिव इन पार्टनर के रूम में लेजाकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति अंकित अपनी पत्नी मधु को स्कूटी पर बैठाकर अपनी गर्लफ्रेंड के घर ले गया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): युवक द्वारा लिव इन पार्टनर के रूम में लेजाकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति अंकित अपनी पत्नी मधु को स्कूटी पर बैठाकर अपनी गर्लफ्रेंड के घर ले गया था। गर्लफ्रेंड के घर पर पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने शव बाथरूम में बंद कर दिया और उस पर ताला लगाकर अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। कमरे से बदबू आने के बाद जब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़ी हुई अवस्था में शव को बरामद किया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मधु के पिता अशोक ने अरोप लगाया कि 21 मई को अंकित और उसके परिजनों ने उसनके घर आकर झूठी कहानी बताई कि मधु घर से ज्वेलरी लेकर फरार हो गई। जब वह पुलिस को रिपोर्ट लिखवाने गए, तो अंकित 22 मई को अचानक लापता हो गया। अब मधु की डेडबॉडी मिलने के बाद मधु की बेरहमी से हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। 

 

मधु के पिता ने पुलिस को बताया कि मधु की शादी 19 फरवरी को मानेसर गांव के रहने वाले अंकित भगत से हुई थी। अंकित कोई नौकरी नहीं करता था। वह खेतीबाड़ी का काम देखता था। शादी के बाद सब ठीक था, लेकिन 21 मई को अचानक मधु संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। मधु का कुछ पता नहीं लगा तो मायके वालों ने ससुराल पक्ष से पूछताछ की। काफी दबाव देने के बाद अंकित के परिजनों ने कहा कि मधु घर से गहने लेकर भाग गई। इस पर मधु के मायके वालों को शक हुआ और उन्होंने मानेसर थाना पुलिस को मधु के गुमशुदा होने की जानकारी दी। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि अंकित मधु को अपने साथ स्कूटी पर लेकर गया था। इसके बाद पुलिस और मायके वालों का शव अंकित पर गहरा हो गया। जांच करने पर  पता लगा कि अंकित ने दो साल पहले अंकित मानेसर बस स्टैंड के पास कमरा किराए पर लिया था जहां वह एक अन्य युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। 

 

पुलिस जब उस कमरे पर पहुंची तो कमरे के बाथरूम से बदबू आ रही थी जिसके बाद पुलिस ने देखा कि मधु का शव सड़ी अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आज उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं, मायके वालों ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है और मधु के पति अंकित और उसकी प्रेमिका पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। मानेसर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही समय व कारण पता लग पाएंगे। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!