एक तरफा प्यार में पागल व्यक्ति ने महिला के गले में किया तेजधार हथियार से वार, फिर सामने आई...

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Dec, 2020 02:18 PM

man mad with one sided love struck a woman with a sharp weapon in her neck

महिलाओं को सुरक्षा देने के दावों की एक बार फिर से पोल खुल गई है। एक व्यक्ति एक तरफा प्यार में पागल होकर एक महिला को पिछले 3 दिनों से परेशान कर रहा था। पीड़ित महिला द्वारा फोन पर पुलिस को शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई...

जींद (अनिल राठी) : महिलाओं को सुरक्षा देने के दावों की एक बार फिर से पोल खुल गई है। एक व्यक्ति एक तरफा प्यार में पागल होकर एक महिला को पिछले 3 दिनों से परेशान कर रहा था।पीड़ित महिला द्वारा फोन पर पुलिस को शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा आरोपी ने महिला के गले पर तेजधार हथियार से वार कर दिया।

जानकारी अनुसार एक तरफा प्यार में पागल भोला नाम के व्यक्ति ने महिला के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला की मानें तो आरोपी भोला ऊंचे गांव का रहने वाला है और वह उससे प्यार नहीं करती है। आरोपी जबरन उसे परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत भी उसने पुलिस को कर रखी थी। लेकिन पुलिस का जवाब था कि पहले वह थाने आकर शिकायत लिखाए। महिला का आरोप है कि वह पिछले 3 दिन से डर के वजह से अपने घर में ही थी और मौका मिलते ही आरोपी ने उसके घर पर ही हमला बोल दिया। वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गले पर गहरा निशान बना हुआ है। उन्होंने महिला के गले पर टांके लगा दिए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!