AI इंजीनियर ने गर्लफ्रेंड के शरीर पर किए थे 8 बार चाकू से वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Jul, 2026 08:52 PM

engineer stabbed girlfriend eight times post mortem report reveals details

सेक्टर-55 इलाके में 25 वर्षीय इंजीनियर युवती की हत्या कर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती इशारा अयूबी के शरीर पर चाकू से आठ बार वार किए गए थे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-55 इलाके में 25 वर्षीय इंजीनियर युवती की हत्या कर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती इशारा अयूबी के शरीर पर चाकू से आठ बार वार किए गए थे। चाकू से आठ वार हाथ, छाती, मुंह और गले पर वार किया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि इशारा शुक्रवार को ही श्रेष्ठ मलिक के अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थी और शनिवार को दोनों के बीच झगड़े के बाद यह वारदात हुई। पुलिस ने मृतका के मां की शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, सीतापुर के शेख सराय निवासी इशारा अयूबी शुक्रवार को ही श्रेष्ठ मलिक के सेक्टर-55 वाले अपार्टमेंट में रहने के लिए आई थी। दोनों आप्टम कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और लिव इन रिलेशन में थे। शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसी दौरान इशारा की चाकू से हत्या कर दी। रविवार दोपहर अपार्टमेंट में इशारा का लहूलुहान शव मिला। वहीं भिलाई शहर का रहने वाला श्रेष्ठ का शव गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर बरामद हुआ। दोनों के परिवार को उनके रिलेशनशिप की जानकारी नहीं थी।

 

पुलिस को अब मामले के असली कारण का पता मोबाइल फोन से चलने की उम्मीद है। मौके से इशारा और श्रेष्ठ दोनों के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों फोन लॉक मिले हैं। डाटा रिकवर करने के लिए फोन साइबर पुलिस को भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फोन की कॉल डिटेल, व्हाट्सऐप चैट, सोशल मीडिया और लोकेशन हिस्ट्री से पता चल सकेगा कि हत्या से पहले दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद इशारा का शव स्वजन को सौंप दिया है। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों और कंपनी के साथियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!