कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Feb, 2026 08:27 PM

man found dead in suspected circumstances

बिनौला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किराए के कमरे से 44 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी ओमकार के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंदेशा हुआ है अत्यधिक शराब का सेवन और मानसिक तनाव मौत की...

गुड़गांव,(ब्यूरो): बिनौला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किराए के कमरे से 44 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी ओमकार के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंदेशा हुआ है अत्यधिक शराब का सेवन और मानसिक तनाव मौत की वजह हो सकती है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, ओमकार बिनौला गांव में एक निजी कंपनी में काम करता था और यहां अकेले किराए पर रहता था। रविवार शाम जब आसपास के लोगों को कमरे से संदिग्ध स्थिति का आभास हुआ, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा खोला, तो ओमकार मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस को स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता लगा कि ओमकार पिछले कई महीनों से अपनी कंपनी में काम पर नहीं जा रहा था। वह लंबे समय से शराब पीने का आदी हो चुका था, जिसके चलते उसकी तबीयत भी अक्सर खराब रहती थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!