Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Oct, 2025 08:31 PM

अगर आपके व्हाट्सएप पर किसी अंजान नंबर से शादी का इन्वीटेशन आया है तो उसे खोलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें। ऐसा न हो कि यह किसी परिचित की शादी का इन्वीटेशन न होकर साइबर ठगों का इन्वीटेशन हो।
गुड़गांव, (ब्यूरो): अगर आपके व्हाट्सएप पर किसी अंजान नंबर से शादी का इन्वीटेशन आया है तो उसे खोलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें। ऐसा न हो कि यह किसी परिचित की शादी का इन्वीटेशन न होकर साइबर ठगों का इन्वीटेशन हो। इस इन्वीटेशन को खोलते ही आपका बैंक अकाउंट भी साइबर ठगों के लिए खुल जाएगा। ऐसा ही एक मामला साइबर थाना वेस्ट पुलिस ने दर्ज किया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस को दी शिकायत में विष्णु गार्डन के रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि उनकी घर के पास ही पूजा पाठ के सामान की दुकान है। उन्हें व्हाट्सएप पर 4 सितंबर को अंजान नंबर से शादी का इन्वीटेशन कार्ड प्राप्त हुआ। उन्होंने जैसे ही मैसेज देखा तो उनके मोबाइल में यह डाउनलोड हो गया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं लगा। इसके बाद 6 सितंबर को उनके बैंक में अचानक तीन ट्रांजेक्शन हो गई जिसके जरिए उनके बैंक खाते से करीब 97 हजार रुपए निकल गए। इस ठगी के बारे में उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।