बैंक कर्मचारी बनकर फोन पर हांसिल की एक व्यक्ति की निजी जानकारी, फिर खाली कर दिया बैंक खाता

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Nov, 2025 08:38 PM

man cheated by bank fake employee in gurgaon

अगर आपके पास भी किसी व्यक्ति का फोन आता है और वह खुद को बैंक कर्मचारी बताकर आपसे निजी जानकारी कंफर्म करने के नाम पर पूछताछ शुरू कर देता है तो सावधान हो जाओ।

गुड़गांव,(ब्यूरो): अगर आपके पास भी किसी व्यक्ति का फोन आता है और वह खुद को बैंक कर्मचारी बताकर आपसे निजी जानकारी कंफर्म करने के नाम पर पूछताछ शुरू कर देता है तो सावधान हो जाओ। ऐसा न हो कि चंद मिनटों में ही आपका बैंक खाता खाली हो जाए। ऐसा ही एक मामला साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, सुशांत लोक फेज-1 के रहने वाले नीरज खुल्लर ने शिकायत में कहा कि उन्हें 16 नवंबर को एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को आईडीएफसी बेंक का कर्मचारी बताया। इसके बाद उन्होंने कुछ निजी जानकारी को कंफर्म करने के नाम पर पूछताछ करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपनी जानकारी कंफर्म की तो उसके बाद उनके बैंक खाते से एक लाख रुपए ट्रांसफर हो गए। इस बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!