लाॅकडाउन: गरीब परिवाराें के लिए मसीहा बनी ये ट्रस्ट, बांटा सूखा राशन

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Apr, 2020 06:25 PM

maharaja agrasen welfare trust distributed dry rations to the needy

हरियाणा के पंचकूला में महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से हजारों जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित किया गया। लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर ना निकले इसी के चलते ट्रस्ट द्वारा गरीबों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। ट्रस्ट की यह मुहिम लगातार14...

पंचकूला(उमंग): हरियाणा के पंचकूला में महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से हजारों जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित किया गया। लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर ना निकले इसी के चलते ट्रस्ट द्वारा गरीबों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। ट्रस्ट की यह मुहिम लगातार14 अप्रैल तक चलेगी।

इसमें हर रोज खाने के पैकेट व सूखा राशन जरूरतमंदों काे दिया जाएगा। बतां दे कि जब से प्रदेश में लॉकडाउन लगा है उसी वक्त से ट्रस्ट गरीब लोगों की सहायता कर रहा है। ताकि वह भूखे ना सोएं।  इस खाने काे बड़ी सफाई के साथ बनाया जा रहा है। पूरा काम मास्क, सैनिटाइजर और ग्लव्स लगाकर किया जा रहा है।

ट्रस्ट का मकसद गरीब की सेवा करना 
इस मौके पर ट्रस्ट के उपप्रधान अमित जिंदल व फाइनेंस सेक्रेटरी अशोक जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद ज़रुरतमंदों की मदद के लिए ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है। इससे न केवल लॉकडाउन का पालन करने में मदद मिलेगी, बल्कि गरीब और ज़रुरतमंदों की मदद भी होगी। उन्हाेंने कहा कि इन लाेगाें को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, इससे कैसे बचा जाए इसके तरीके भी बताए जा रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंस का महत्व भी इन्हें समझाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!