VIDEO- एक तरफा प्यार का पागलपन: सिरफिरे आशिक ने किशोरी को मारी गोली

Edited By Shivam, Updated: 24 Jun, 2019 08:12 PM

सोहना के श्याम कुंज कॉलोनी में एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को घर में घुस कर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश...

गुरूग्राम (सतीश): सोहना के श्याम कुंज कॉलोनी में एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को घर में घुस कर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। घायल किशोरी को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वारदात का कारण एक तरफा प्यार का पागलपन होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला आरोपी विष्णु प्रसाद कई सालों से भोंडसी एरिया में किराए के मकान में रहता है, जो कि बोरवेल की मशीन पर कार्य करता है। विष्णु पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से काफी लंबे समय से एक तरफा प्यार करता था। एक तरफा प्यार में अंधा हुआ सिरफिरा आशिक विष्णु जो स्कूल जाते समय छात्रा का पीछा करता था। 

इसकी पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। जिस पर आरोपी ने मौजिज लोगों के सामने अपनी गलती मानते हुए आगे से ऐसा नहीं करने का विश्वास दिलाया। लेकिन  इस सिरफिरे आशिक ने दो दिन पहले ही पीड़िता किशोरी के घर मे घुस कर किशोरी को गोली मार दी और खुद मौके से फरार हो गया। फिलहाल, आरोपी युवक के खिलाफ भोंडसी थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने जैसी संगीन आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!