प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद ही थाने पहुंचा प्रेमी, बोला- मैंने उसको मार दिया

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Sep, 2023 04:39 PM

lover murdered girlfriend

दादरी शहर के वार्ड-16 स्थित मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक व्यक्ति ने चुन्नी से गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी संदीप खुद चलकर पुलिस थाने पहुंचा और अपने जुर्म का इकरार किया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर मकान पर पहुंची तो...

चरखी दादरी (पुनीत) : दादरी शहर के वार्ड-16 स्थित मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक व्यक्ति ने चुन्नी से गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी संदीप खुद चलकर पुलिस थाने पहुंचा और अपने जुर्म का इकरार किया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर मकान पर पहुंची तो वहां फर्श पर उसकी प्रेमिका सरोज का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मृतका सुदेश मूलरूप से दादरी के गांव कलियाणा की रहने वाली थी। उसकी शादी बादशाहपुर हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति से अनबन होने के कारण वह पिछले करीब आठ महीने से बलकरा गांव निवासी संदीप के साथ दादरी के वार्ड-16 स्थित एक किराए के मकान में रह रही थी। संदीप पेशे से चालक है और शुक्रवार शाम ही वह घर आया था। शनिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और इसके बाद संदीप ने सुदेश की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और फर्श पर ही शव को छोड़ कर सिटी थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने सुदेश की हत्या कर दी है और किराए के मकान में रसोई घर के सामने पड़ा है। पुलिस को मृतका सरोज के गले से चुन्नी भी बरामद हुई है। इसी दौरान मृतका की मां और भाई भी मौके पर पहुंचे और संदीप पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए हत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!