Road Accident in Panipat: LKG की छात्रा को ईको वैन ने कुचला, मासूम ने मौके पर तोड़ा दम
Edited By Manisha rana, Updated: 15 Nov, 2024 11:31 AM

पानीपत जिले में स्कूल वैन ने 6 साल की बच्ची को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई।
पानीपत : पानीपत जिले में स्कूल वैन ने 6 साल की बच्ची को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान वैन की टक्कर लगने से बच्ची नीचे गिर गई और तेज रफ्तार वैन चालक बच्ची को कुचल कर भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने बच्ची के परिजन की शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बच्ची का नाम था रुचि
मृतक छात्रा के पिता अभिनंदन ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह बिहार के रहने वाले है और उसकी तीन बेटिंयां है, जिनमें 6 साल की बच्ची का नाम रुचि था। रुचि एलकेजी में पढ़ती थी। अभिनंदन का कहना है कि दोपहर करीब एक बजे रुचि ईको वैन में स्कूल से घर लौटी थी। वैन से जब रुचि उतरी तो वह घर की ओर आने के लिए वैन के आगे चल रही थी। चालक ने लापरवाही करते हुए तेज रफ्तार से वैन को चला दिया, जिसकी वजह से वैन के आगे और पीछे के टायर से रुचि की गर्दन पर चढ़ गए। हादसे के अभिनंदन तुरंत अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

तेल टैंकर की टक्कर से पलटी गाड़ी, युवक ने मौके पर तोड़ा दम...आरोपी ड्राइवर फरार

पानीपत में JCB का कहर: बुजुर्ग की कुचलकर मौत, ड्राइवर की लापरवाही ने ली जान

मर्डर या हादसा? पानीपत में युवक की मौत ने खड़े किए सवाल, पीछे छोड़ गया मासूम बेटी और पत्नी

Panipat: पसीना कलां में पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय ससुर-दामाद को लगा हाई वोल्टेज करंट, हालत गंभीर

पानीपत में पहचान की गलतफहमी ने ली युवक की जान, हमलावरों ने सरेआम किया कत्ल

पानीपत रिफाइनरी में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारी मजदूरों का पुलिस पर भारी पथराव

एक ही घर में जज, DSP और अब UPSC टॉपर, पानीपत की कीर्ति ने 304वां रैंक किया हासिल

हरियाणा के इस जिले में स्थापित होगा प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट, बनेगी 200 मेगावॉट बिजली

पानीपत में साइबर ठगी का खुलासा ; बैंक खाते सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी...

पानीपत रिफाइनरी में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों पर किया पथराव, माहौल तनावपूर्ण