शराब ठेकेदार की हत्या का मामला, काला राणा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी...बोले- ये हमारे खिलाफ चल रहा था

Edited By Isha, Updated: 14 Jun, 2025 02:54 PM

liquor contractor murder case kala rana gang took responsibility of the murder

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार शांतनु की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना जिले के कस्बे शाहबाद में स्थित मीना मार्केट की है। शराब ठेकेदार शांतनु कार में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहा था। वह सिगरेट पीने के लिए मीना मार्केट में...

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार शांतनु की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना जिले के कस्बे शाहबाद में स्थित मीना मार्केट की है। शराब ठेकेदार शांतनु कार में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहा था। वह सिगरेट पीने के लिए मीना मार्केट में रुका था। तभी वहां पर दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने ठेकेदार पर पिस्टल से 8 राउंड फायर किए, जिसमें से 7 गोलियां उन्हें लगी।


गोलियां लगने के बाद ठेकेदार को मोहड़ी के आदेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक झज्जर के मातन गांव का रहने वाला था और शाहबाद में शराब ठेके की जिम्मेदारी संभाल रहा था। हमले के बाद बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर एसपी नितीश अग्रवाल, शाहाबाद डीएसपी राजकुमार, सीआईए की दोनों टीम और शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

 
ठेकेदार शांतनु पिछले कई वर्षों से शाहाबाद और आसपास के एरिया में शराब के ठेके लेता आ रहा था। हाल ही में उसने शाहाबाद शहर के 2 मेन ठेकों समेत कुल 18 शराब ठेके खरीदे थे। सूत्रों के अनुसार, इन ठेकों की कुल राशि करीब 19 करोड़ रुपए तय हुई थी। 12 जून तक नेशनल हाईवे 44 पर शराब ठेकों को चलाने की अनुमति थी। शांतनु हाईवे से इन ठेकों को हटवाकर शहर के अंदर ले जाने में जुटा हुआ था। शांतनू अभी हुडा में एक किराए के मकान में अकेला रह रहा था, जबकि बराड़ा रोड चौक पर बीडीपीओ कार्यालय के पास उसका आॅफिस है।

 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू की तो, आसपास खड़े लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ भी लिया था लेकिन बदमाशों ने किसी तरह खुद को छुड़ा लिया और भागने लगे। हालांकि वो अपनी बाइक वहीं पर छोड़ गए। जिसके बाद बदमाशों ने थोड़ी दूर जाकर पिस्टल के दम पर एक बाइक सवार व्यक्ति को रोका और उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए।

सोशल मीडिया अकाउंट पर की पोस्ट
शराब ठेकेदार शांतनु की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए नोनी राणा के सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- जय बजरंग बली, राम राम सभी भाइयों को। मैं नोनी राणा जो शांतनु ठेकेदार का शाहबाद (कुरुक्षेत्र) में मर्डर हुआ है इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। ये हमारे खिलाफ चल रहा था। जो और कोई भी हमारे खिलाफ चलेगा, उसका यही अंजाम होगा। हां, अब किसी को भी फोन करके सूचित नहीं किया जाएगा, सीधा मौत दी जाएगी…..। आखिरी में हैश टैग लगाकर लिखा, काला राणा ग्रुप, लॉरेंस ग्रुप, जितेंद्र मान (गोगी ग्रुप), राजन जाट शाहबाद, नोनी राणा।


झज्जर के मातन गांव के रहने वाले प्रिंस ने शाहबाद पुलिस को शिकायत दी कि मैं शराब ठेकेदार शांतनु के पास ड्राइवरी का काम करता हूं। 13 जून को शाम करीब 7:40 बजे गाड़ी एचआर-10एएल-3112 (टाटा हैरियर) में शांतनु और अनिकेत के साथ बराड़ा चौक स्थित ठेके से साहा चौक की ओर जा रहे थे। मीना माजरा कट शाहाबाद के पास शांतनु ने गाड़ी रोकने को कहा और सिगरेट लेने खोखे की ओर अकेले गए।तभी 2 युवक काले रंग की अपाचे बाइक (एचआर-06एई-5294, पीछे की नंबर प्लेट टूटी हुई थी) पर आए और शांतनु पर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर मैंने गाड़ी से हमलावरों की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। घायल शांतनु को शाहाबाद के मोहड़ी स्थित आयुष अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!