हरियाणा में आज 9 जिलों में हल्की बारिश के आसार, कल से रफ्तार पकड़ेगा मानसून....3 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Edited By Isha, Updated: 01 Sep, 2026 07:56 AM

light rain is expected in nine districts of haryana today

हरियाणा में मानसून की रफ्तार एक बार फिर से तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 9 जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, कल से प्रदेश भ

डेस्क: हरियाणा में मानसून की रफ्तार एक बार फिर से तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 9 जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, कल से प्रदेश भर में मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र  ने कल के लिए उत्तर हरियाणा के 3 जिलों—पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर—में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

बारिश में आई कमी के चलते प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते दिनों हिसार का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। हालांकि, आगामी बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!