लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का शव दिल्ली पहुंचा, पत्नी ने दी अंतिम विदाई, बोली- कैसे रहूंगी मैं?

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Apr, 2025 04:56 PM

lieutenant vinay narwal body reached delhi his wife gave final farewell

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल के भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का शव इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया। विनय नरवाल के शव से लिपटकर उनकी पत्नी हिमांशी रोने लगी। इस दौरान वह कहने लगी कि आई एम प्राउड...

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल के भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का शव इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया। विनय नरवाल के शव से लिपटकर उनकी पत्नी हिमांशी रोने लगी। इस दौरान वह कहने लगी कि आई एम प्राउड ऑफ यू। आगे कहा कि “जितने भी दिन साथ में गुजारे, वो बेस्ट थे। मैं कैसे जिऊंगी? कैसे रहूंगी?” फिर हिमांशी ने विनय को सैल्यूट करते हुए जय हिंद कहा। इस दृश्य को देख हर किसी की आंखें नम हो गई। बता दें लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और हिमांशी को 16 अप्रैल को शादी हुई थी। 

नौसेना प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि 

विनय की पार्थिव देह अब दिल्ली से करनाल लाई जा रही है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिजनों के अलावा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा एयर चीफ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी नरवाल को श्रद्धांजलि दी है।

हनीमून मनाने गए थे विनय और हिमांशी

बता दें 26 वर्षीय विनय नरवाल अपनी पत्नी हिमांशी के साथ पहलगाम में हनीमून मनाने गए थे, वहां पहुंचने के अगले ही दिन, 22 अप्रैल को आतंकी हमले में विनय की हत्या कर दी गई। वह हरियाणा के करनाल जिले के भुसली गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार करनाल शहर में रहता है। पूरा मोहल्ला शादी के बाद खुशी मना रहा था, लेकिन विनय की मौत की सूचना मिलते ही पूरा माहौल गमहीन हो गया। इसके बाद उनके पिता, बहन और ससुर रात को ही कश्मीर रवाना हो गए थे। 

आज शाम होगा विनय का अंतिम संस्कार

वहां बुधवार सुबह विनय का पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसके बाद पार्थिव देह आज इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पहुंचा। विनय का अंतिम संस्कार आज शाम को ही करनाल के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में होगा, जिसमें CM नायब सैनी भी आएंगे। CM ने वीडियो कॉल पर विनय के दादा से बात करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!