रंगिया मंडी में देर रात चले ईंट-पत्थर, स्थानीय लोग पहुंचे मंत्री विज के आवास

Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2019 11:02 AM

late night brick and stone in rangia mandi

रंगिया मंडी में देर रात 2 पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी एक पक्ष के युवकों ने ईंटों व पत्थरों से हमला कर दिया, जिसके बाद रंगिया मंडी में दहशत फैल गई। गुस्साएं रंगिया मंडी के लोग पुलिस कार्रवाई को लेकर देर रात ही स्वास्थ्य मंत्री के...

अम्बाला छावनी (जतिन): रंगिया मंडी में देर रात 2 पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी एक पक्ष के युवकों ने ईंटों व पत्थरों से हमला कर दिया, जिसके बाद रंगिया मंडी में दहशत फैल गई। गुस्साएं रंगिया मंडी के लोग पुलिस कार्रवाई को लेकर देर रात ही स्वास्थ्य मंत्री के शास्त्री कॉलोनी आवास पर पहुंच गए। देर रात होने के कारण मंत्री विज तो नहीं मिल सके लेकिन मौके पर पहुंची पड़ाव थाना पुलिस ने उनकी बात सुनकर उन्हें लिखित में शिकायत देने की बात कही है। फिलहाल देर रात तक पड़ाव थाना पुलिस आगामी जांच में जुटी रही।

जानकारी अनुसार रंगिया मंडी चौक पर क्षेत्र के कुछ युवक खड़े थे। इसी दौरान ग्वाल मंडी निवासी युवक से किसी बात को लेकर दोनों के बीच घूरा-घुराई हुई, जिसके बाद बात बढ़ गईं। मंत्री विज के आवास पर एकजुट हुए युवकों ने आरोप लगाया कि ग्वाल मंडी के युवक ने अपने साथ 40- 50 युवकों को साथ लेकर रंगिया मंडी में ईंटें पत्थर बरसाए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!