Jaguar Plane Crash: आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा शहीद हुए पायलेट लोकेंद्र सिंधु का अंतिम संस्कार

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2025 12:57 PM

last rites of martyred pilot

राजस्थान के चूरू में हुए फाइटर जेट क्रैश हादसे में रोहतक शहर की देव कॉलोनी निवासी स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु शहीद हो गए। इसकी सूचना जैसे ही घर पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। परिवार के सदस्य

रोहतक(दीपक): राजस्थान के चूरू में हुए फाइटर जेट क्रैश हादसे में रोहतक शहर की देव कॉलोनी निवासी स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु शहीद हो गए। इसकी सूचना जैसे ही घर पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ढांढ़स बंधाने के लिए पहुंचने लगे। आज शाम उनका राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

परिवार का कहना है कि इस शहादत पर गर्व महसूस करते हैं। लोकेंद्र ने इस हादसे में जहां अपने प्राणों की आहुति दी है वहीं बहुत लोगों की जान बचाते हुए आबादी से दूर प्लेन को ले गए। जहां तक परिवार की बात है तो लोकेंद्र अपने पीछे पत्नी, एक महीने के बेटे और माता पिता को छोड़ गए हैं। लोकेंद्र स्वभाव से बहुत अच्छा इंसान था और सबके साथ घुलमिलकर रहता था। वह अभी कुछ दिन पहले छुट्टी काटकर ड्यूटी गया था।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!