कुवि ने बढ़ाई यूजी एवं पीजी ओड सेमेस्टर रेगुलर और रीअपियर में परीक्षा फार्म भरने की तिथि

Edited By Shivam, Updated: 14 Sep, 2020 09:31 PM

kuvi has extended the date for filling the examination form

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय ने यूजी एवं पीजी ओड सेमेस्टर की रेगुलर और रीअपियर परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है।

चंडीगढ़ (धरणी): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय ने यूजी एवं पीजी ओड सेमेस्टर की रेगुलर और रीअपियर परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। 

यह जानकारी देते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि दिसम्बर 2020 में आयोजित होने वाली यूजी एवं पीजी की ओड सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है। 

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना के निर्देशानुसार यूजी एवं पीजी ओड सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भरने की तिथि 15 अक्टूबर कर दी गई है। गौरतलब है कि पहले परीक्षा फार्म भरने की तिथि 15 सितम्बर तक थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!