हरियाणा में मुठभेड़: लॉरेंस गैंग के शूटर को गोली लगी, फिरौती न देने पर IELTS सेंटर संचालक पर चलाई थी गोलियां

Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2024 11:35 AM

kurukshetra stf lawrence bishnoi gang shooter encounter

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोमवार देर रात अंबाला STF और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान

कुरुक्षेत्र  (विनोद): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोमवार देर रात अंबाला STF और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान कैथल जिले के कौल गांव के रहने वाले अमित उर्फ मीता के रूप में हुई है। अमित का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले भानू गैंग के नाम पर कुरुक्षेत्र में IELTS सेंटर संचालक वैभव शर्मा से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद 29 जुलाई को वैभव शर्मा पर फायरिंग भी की गई।

 DSP अशोक कुमार के मुताबिक अंबाला STF टीम को सूचना मिली थी कि अमित मिर्जापुर भाखड़ा नहर के पास है। टीम ने मौका लगते ही उसे घेर लिया। बचने के लिए वह सड़क किनारे पेड़ के पीछे छिप गया। टीम ने अमित को सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। एक गोली सब इंस्पेक्टर दलजीत के कान के पास से निकली। एक गोली कॉन्स्टेबल रोहित की बुलेटप्रूफजैकेट में धंस गई।  STF ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसके एक गोली अमित के दाएं पैर के टखने में लगी। इसके बाद टीम ने उसे पकड़ लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!