कुरुक्षेत्र: शाहबाद में महिला से मारपीट में 4 आरोपी नामजद, गिरफ्तारी को पुलिस दे रही दबिश

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Nov, 2024 05:06 PM

kurukshetra crime 4 accused named in assault on woman in shahbad

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में शोरुम के ताले तोड़ने और महिला से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को नामजद किया है। आरोपियों के गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

हरियाणा डेस्कः कुरुक्षेत्र के शाहबाद में शोरुम के ताले तोड़ने और महिला से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को नामजद किया है। आरोपियों के गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।  

ये है मामला

जानकारी के अनुसार बीती 24 अगस्त 2024 को हुडा शाहबाद निवासी ज्ञानचंद ने थाना शाहबाद पुलिस में शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि किशनगढ़ रोड पर उसके शोरूम पर राजकुमार लुथरा, कश्मीरा सिंह समेत 10-15 अज्ञात बद‌माश कार में सवार होकर हथियारों के साथ आए और उसके शोरूम के ताले हथियारों के साथ तोड़ने लगे। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर उसकी पत्नी मकान से बाहर आई और आरोपियों को रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मुकेश कुमार पहचान निवासी गांव मदनपुर शाहबाद ,बलजिन्द्र कुमार निवासी गांव सुढपु, कश्मीर सिंह निवासी गांव दयाल नगर और राजकुमार उर्फ राजू निवासी अटारी कालोनी शाहबाद को नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 4 आरोपियों को किया नामजदः एएसआई 

इस मामले को लेकर एएसआई सुशील कुमार ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर 4 लोगों को नामजद किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!