सरकार पर बरसे विधायक कुंडू, बोले- बाप को बेटे से लड़वा दिया, देना होगा पगड़ी के अपमान का हिसाब
Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2020 12:59 PM

कुरुक्षेत्र के पीपली में आयोजित किसान बचाओ रैली को लेकर वीरवार को प्रदेश भर में किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने इस रैली के लिए अनुमति नहीं दी थी। महम विधायक बलराज कुंडू को भी समर्थकों सहित हिरासत में लिया
रोहतकः कुरुक्षेत्र के पीपली में आयोजित किसान बचाओ रैली को लेकर वीरवार को प्रदेश भर में किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने इस रैली के लिए अनुमति नहीं दी थी। महम विधायक बलराज कुंडू को भी समर्थकों सहित हिरासत में लिया गया था। विधायक कुंडू ने ट्वीट पर खट्टर सरकार को आडे़ हाथ लिया। उन्होंने लिखा कि वाह सीएम साहब वाह.. बाप (किसान) को बेटे (पुलिस) से लड़वा दिया और बुजुर्ग बाप को बेटों से ही पिटवा दिया। इतिहास पढ़ लो जिसने भी अन्नदाता पर लाठी चलवाई दौबारा कभी "ताज" नहीं पहन पाया। कर्मयोगी की पगड़ी के अपमान का हिसाब देना पड़ेगा।
बता दे कि महम के विधायक बलराज कुंडू ने भी किसान बचाओ रैली को अपना समर्थन दिया था। वे भी आज अपने समर्थकों के साथ पीपली जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कुंडू समर्थकों में काफी देर तक हंगामा भी हुआय़हिरासत में लिए जाने के बाद कुंडू ने कहा कि वह किसानों की आवाज उठाते रहेंगे, सरकार इस तरह से दमनकारी नीति अपना कर किसानों को दबा नहीं सकती।
Related Story

सरकारी नौकरी की चाहत, लेकिन सरकारी शिक्षा से दूरी क्यों? पंचकूला सरकारी कॉलेज में मंत्री ढांडा ने...

'विपक्ष के पास समाधान नहीं, सिर्फ सत्ता की राजनीति है' राहुल गांधी के ‘टाटा-बाय-बाय सिस्टम’ बयान...

दहेज की आग ने छीनी एक और बेटी; प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, दो पन्नों के सुसाइड...

Haryana : बेटे को संगठन में बड़ा पद दिलाने में कामयाब हुए कुलदीप बिश्नोई...भव्य बिश्नोई बने प्रदेश...

बिलासपुर जमीन विवाद व संदिग्ध मौत मामला: परिजनों के विरोध के बाद पुलिस का एक्शन, जेल में बंद बेटे...

JJP नेता ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लिया दाखिला, पिता यही से PhD कर बने डॉक्टर...बेटे ने MA का...

तेज रफ्तार मर्सिडीज बनी काल: दरोगा के नशेड़ी बेटे ने वैगनआर को मारी टक्कर, चींटियों को आटा डाल रही...

संतों और महापुरुषों की शिक्षाएं किसी एक वर्ग तक नहीं, बल्कि वे पूरे समाज और राष्ट्र को दिशा देने का...

बच्चों को देखते ही रुकना, दुलारना, गोद में उठाना और सेल्फी के लिए देना समय, CM सैनी के सहज अंदाज...

Haryana : 314 दिन...4700 किमी समुद्री सफर, सिर्फ हौसले के दम पर सिरसा की बेटी मेजर कर्मजीत कौर ने...