Edited By Nitish Jamwal, Updated: 25 Jul, 2024 11:22 AM

हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कमर तोड़ मेहनत कर रही है। जहां एक तरफ कांग्रेस हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने भी चुनावी बिगुल बजाते हुए कांग्रेस संदेश यात्रा करने जा रही है।
हरियाणा डेस्क: हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कमर तोड़ मेहनत कर रही है। जहां एक तरफ कांग्रेस हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने भी चुनावी बिगुल बजाते हुए कांग्रेस संदेश यात्रा करने जा रही है।
बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की प्रदेश में शहरी क्षेत्रों की पदयात्रा 27 जुलाई को अंबाला से शुरू होगी। वहीं सैलजा की इस कांग्रेस संदेश यात्रा का पोस्टर भी सामने आ गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. अजय चौधरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सांसद सैलजा की ये पदयात्रा अंबाला से शुरू होकर प्रदेश के लगभग सभी शहरी क्षेत्रों में पहुंचेगी। पदयात्रा के दौरान कुमारी सैलजा लोगों से रूबरू होकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व विपक्ष के नेता जननायक राहुल गांधी का संदेश देंगी और मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को जागरूक करेंगी। डॉ. चौधरी ने बताया कि यात्रा के दौरान 28 जुलाई को बरवाला में एक बड़ी जनसभा होंगी जिसे कुमारी सैलजा संबोधित करेंगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)